BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

सीपत क्षेत्र में रहने वाले 10 वीं के छात्र आयुष ने किया कमाल: अंतर्राष्ट्रीय शॉफ्ट बॉल क्रिकेट टीम में चयन, क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान, पढ़िए पूरी खबर……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम मटियारी निवासी आयुष शिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय शॉफ्ट बॉल क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाकर छत्तीसगढ़ और बिलासपुर का नाम गौरवान्वित किया है। हाई स्कूल मटियारी में कक्षा दसवीं के छात्र आयुष के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन और मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। उनके पिता सुनील कुमार शिकारी शिक्षक हैं, जो अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। आयुष ने अपनी क्रिकेट यात्रा में अब तक कई उपलब्धियां हासिल की हैं। सबसे पहले उनका चयन छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से मथुरा, उत्तर प्रदेश में नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ था, जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद दूसरी बार उन्होंने जयपुर, राजस्थान में छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। तीसरी बार उनका चयन मध्य प्रदेश की टीम से सोनीपत, हरियाणा में हुआ, जहां उन्होंने फिर से शानदार प्रदर्शन कर बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब हासिल किया। आयुष के इन शानदार प्रदर्शनों को देखते हुए उन्हें साउथ एशिया सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा भारतीय टीम में ऑलराउंडर के रूप में चुना गया है। आगामी 22 से 24 नवंबर तक भारत का मुकाबला भूटान के साथ तीन अंतर्राष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में होगा, जिसमें आयुष भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और बिलासपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। आयुष की इस सफलता पर जिले के खेलप्रेमियों और उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है। उनके शिक्षक पिता सुनील कुमार शिकारी ने कहा कि आयुष का यह चयन उनकी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। आयुष शिकारी की इस कामयाबी से छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे। आयुष का लक्ष्य है कि वे अपने खेल से भारत का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करें और आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...