ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में भाजपा अजा मोर्चा की नई टीम घोषित; दुर्ग संभाग की कमान चंद्रप्रकाश सूर्या को, संगठन को मिलेगी नई मजबूती!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूती देने के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी की गई हैं, जिसमें विभिन्न संभागों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार दुर्ग संभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी चंद्रप्रकाश सूर्या को प्रभारी के रूप में सौंपी गई है, जबकि सह-प्रभारी के रूप में सरजू अजय को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन में उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके नेतृत्व में दुर्ग संभाग में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। अन्य नियुक्तियों में रायपुर संभाग के प्रभारी हरिनाथ खुंटे, बस्तर संभाग के प्रभारी खेमराज बाकरे, बिलासपुर संभाग के प्रभारी ओमेश जिमेकर और सरगुजा संभाग की प्रभारी प्रियांका गुरु बनाई गई हैं। सभी के साथ सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस नई टीम के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की रणनीति साफ नजर आ रही है, वहीं चंद्रप्रकाश सूर्या की नियुक्ति को दुर्ग संभाग में भाजपा के लिए गेमचेंजर के रूप में देखा जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...