ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तमनार में 2 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: बैंक से रकम निकालने वालों की करता था रेकी, चोरी के पैसों से खरीदी नई अपाचे बाइक; नट गिरोह का पर्दाफाश, जशपुर से शातिर आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) तमनार क्षेत्र में बैंक के बाहर ग्रामीण की मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर दो लाख रुपये चोरी करने के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सात दिनों तक जशपुर जिले में कैंप कर की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने नट गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चोरी की रकम से खरीदी गई नई मोटरसाइकिल तथा डिक्की तोड़ने में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में तमनार पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र मीणा उर्फ धर्मेन्द्र नट (40 वर्ष), पिता मोहन लाल मीणा, निवासी ग्राम झक्कड़पुर, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर के रूप में हुई है।

अपेक्स बैंक के बाहर हुई थी वारदात…..

पुलिस के अनुसार, 8 जून 2026 को ग्राम गौरबहरी निवासी लोकेश्वर पटेल (60 वर्ष) ने थाना तमनार में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने तमनार स्थित अपेक्स बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे और रकम को अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रख दिया था। इसके बाद वे तहसील कार्यालय किसी काम से गए और मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर दी।करीब 20 मिनट बाद लौटने पर उन्होंने देखा कि बाइक की डिक्की टूटी हुई है और उसमें रखे दो लाख रुपये गायब हैं। शिकायत के आधार पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग…….

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। पुलिस ने अपेक्स बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संदेह ग्राम गाला निवासी विशाल उर्फ हरि नट पर गया। स्थानीय लोगों और गवाहों को फुटेज दिखाने पर उसकी पहचान की पुष्टि हुई।

जशपुर में सात दिन तक डेरा डालकर की कार्रवाई………

जांच के दौरान पता चला कि विशाल उर्फ हरि नट एक आदतन अपराधी है और वह किसी अन्य मामले में जिला जेल बैकुंठपुर में बंद है। वहीं उसके साथी धर्मेन्द्र नट उर्फ धर्मेन्द्र मीणा के सक्रिय होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने जशपुर जिले में सात दिनों तक कैंप कर आरोपियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी। ग्राम झक्कड़पुर में पहचानकर्ताओं को सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए, जिसमें धर्मेन्द्र नट की पहचान हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव के समीप खेत क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

पूछताछ में कबूला अपराध……..

पुलिस पूछताछ में धर्मेन्द्र मीणा उर्फ धर्मेन्द्र नट ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी विशाल उर्फ हरि नट के साथ मिलकर बैंक से बड़ी रकम निकालने वाले लोगों की रेकी की और मौका पाकर उनकी मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर रुपये चोरी किए। आरोपी ने बताया कि 8 जून को लोकेश्वर पटेल की बाइक की डिक्की से दो लाख रुपये चोरी किए गए थे। चोरी की रकम का बंटवारा करने के बाद उसके हिस्से में आए एक लाख रुपये से उसने नई टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल खरीदी थी।

दो मोटरसाइकिल और औजार जब्त……

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, चोरी की रकम से खरीदी गई दूसरी नई टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल तथा डिक्की तोड़ने में इस्तेमाल किए गए लोहे के औजार बरामद किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

एसएसपी ने नागरिकों से बरतने की अपील की सावधानी……..

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस उठाईगिरी और संपत्ति संबंधी अपराधों में पेशेवर तरीके से कार्रवाई कर अपराधियों तक पहुंच रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि बैंक से बड़ी राशि निकालने के बाद विशेष सतर्कता बरतें और नकदी को वाहन में असुरक्षित तरीके से न छोड़ें। उन्होंने कहा कि “संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अपराध कर बच निकलना अब आसान नहीं है।”

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका…….

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, दिलदार कुरैशी, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार तथा जॉन प्रकाश टोप्पो (पुलिस लाइन) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!