ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

हाईटेक ट्रेन में हाईप्रोफाइल तस्करी; वंदे भारत के AC कोच से 24 किलो गांजा ज़ब्त!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में नशा तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर NCB और RPF की संयुक्त कार्रवाई में AC-2 कोच से दो युवतियों के बैग से 24 किलो गांजा बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 3–4 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों युवतियां बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र की रहने वाली हैं और विशाखापट्टनम से रायपुर गांजा लेकर पहुंची थीं। आशंका है कि यह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। हाईटेक और सुरक्षित मानी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में नशा तस्करी के खुलासे से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। एजेंसियां अब इस पूरे गिरोह की गहराई से जांच में जुटी हैं। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच यह पकड़ तस्करों की बढ़ती चालाकी और तकनीकी समझ का बड़ा संकेत मानी जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...