BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सरकंडा थाना पहुंचे sp, खबर पढ़िए और जानिए संगीता, दीपक, चंद्रप्रकाश सहित इन आरक्षकों को क्यों किए पुरस्कृत…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सरकंडा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ द्वारा उन्हें सलामी दी गई, जिसके बाद एसपी ने पुलिस बल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण में उत्तम वर्दी धारण करने वाले पुलिसकर्मियों प्रधान आरक्षक संगीता नेताम, आरक्षक चंद्रप्रकाश भारद्वाज, आरक्षक दीपक साहू, आरक्षक महेत्तर कश्यप और लाल बहादुर कुर्रे को पुरस्कृत किया गया। एसपी ने थाने के स्टाफ के साथ सभा की और प्रार्थियों की शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस स्टाफ को नियमित परेड कराने और बल के अनुशासन एवं सजगता को बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधों के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए प्रभावी गश्त, ऑपरेशन स्ट्रीट के तहत नगर और मोहल्ले के अंदरूनी क्षेत्रों में गश्त और संध्याकाल में फुट पेट्रोलिंग की दिशा में कार्यवाही के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त ऑपरेशन प्रहार के तहत गुण्डे, बदमाशों, नशेबाजों, जुआड़ियों, सटोरियों और कबाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। नशे के खिलाफ जन जागरूकता और नशे की सामग्री को समूल नष्ट करने के निर्देश दिए गए। महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के खिलाफ जन जागरूकता और त्वरित कार्रवाई को भी प्राथमिकता दी गई, ताकि अपराधी ऐसे अपराध करने का दुस्साहस न कर सकें और महिलाएं एवं बच्चे सुरक्षित महसूस कर सकें। अंत में एसपी ने थाना अभिलेखों का निरीक्षण कर उनके व्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...