BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में आग का कहर जारी; प्रताप चौक की दुकान में भीषण आग..लगातार बढ़ रही आग की घटनाएं, प्रशासन के दावों पर सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आमजन में दहशत का माहौल है। रविवार सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रताप चौक स्थित साक्षी फैशन गर्ल्स वियर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास की अन्य दुकानों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। शहर में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं ने प्रशासन की तैयारियों और दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आग से सुरक्षा के दावे जमीनी स्तर पर फेल होते नजर आ रहे हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से बिलासपुर के व्यापारी और आम नागरिक सहमे हुए हैं और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...