बिलासपुर! किराना दुकान के दराज से नगदी पैसे की हुई चोर, पुलिस ने आरोपी को धारदार हथियार के साथ दबोचा, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सिविल लाइन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की गई पूरी रकम के साथ-साथ एक लोहे का धारदार चापड़ भी बरामद किया गया है। मामला कन्हैया ट्रेडर्स नामक किराना दुकान का है, जहां 3 फरवरी 2025 को आरोपी ने घुसकर गल्ले का ताला तोड़ा और नकदी चोरी कर फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी एक धारदार चापड़ के साथ छिपा हुआ मिला, जिससे वह गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने न केवल उसे हिरासत में लिया, बल्कि चोरी की गई 70000 रुपए की पूरी राशि भी बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ चोरी के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी……
अमर यादव पिता शिवचंद यादव उम्र 27 वर्ष निवासी आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।
