BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; स्कूटी की डिग्गी में छिपाकर ले जा रहा था गांजा; 4.35 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 42,500 नकद भी बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.35 किलोग्राम गांजा और 42,500 रुपये नगद जब्त किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी में गांजा लेकर व्यापार विहार स्थित तारामंडल के पीछे रेलवे लाइन के पास घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान स्कूटी (CG-10 CD-1592) की डिग्गी से 4.35 किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही उसके पास से 42,500 रुपये नकद भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कार्तिक गुप्ता (29 वर्ष), निवासी बजरंग चौक, तालापारा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की जांच की जा रही है और गांजा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...