ChhattisgarhRaftaar News Cg

धान संग्रहण मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा: विपक्ष का आरोप-चूहों ने खाया धान; मंत्री ने बताया गलत आरोप!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) विधानसभा में मंगलवार को धान खरीदी और संग्रहण के मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखने को मिला। संग्रहित धान को चूहों द्वारा खाए जाने संबंधी खबरों को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की। हालांकि सभापति द्वारा प्रस्ताव नामंजूर किए जाने पर विपक्षी सदस्यों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंच गए। स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि किसानों के धान को चूहों द्वारा खाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं, जिस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। उनके समर्थन में विपक्ष के अन्य विधायकों ने भी इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा कि प्रदेश के कई स्थानों से धान को चूहों द्वारा नुकसान पहुंचाने की खबरें आ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सुशासन का दावा करने वाली सरकार में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 22 लाख 71 हजार क्विंटल धान की कमी नजर आ रही है, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कई जगह कर्मचारियों द्वारा चूहों को बदनाम किया जा रहा है और इस गंभीर विषय पर सदन में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। वहीं खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रदेश में 25 लाख किसानों से 149 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है और किसानों को 46 हजार 277 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि धान को चूहों द्वारा खाए जाने की बात पूरी तरह गलत है। मंत्री ने बताया कि धान संग्रहण व्यवस्था की निगरानी की जा रही है और लापरवाही के मामले में 78 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मंत्री के जवाब के बाद सभापति ने विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंच गए। नियमों के अनुसार गर्भगृह में जाने पर विपक्ष के सभी विधायक स्वमेव निलंबित हो गए। इसके बावजूद सदन में कुछ समय तक हंगामा जारी रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...