BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर से पीड़िता बरामद: शादी का झांसा देकर वारदात को दिया अंजाम; नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को पीड़िता के परिजनों ने थाना तखतपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत आरोपी की तलाश शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य, सीडीआर विश्लेषण और टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी की लोकेशन रायपुर जिले के मोतीनगर में पाई गई। इसके बाद पुलिस टीम ने 19 मार्च 2026 को वहां दबिश देकर पीड़िता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी राकेश मरावी (21 वर्ष), निवासी ग्राम कमोदा, थाना तखतपुर, ने पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद उसे शादी का प्रलोभन देकर भगाया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को 20 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलाराम मनहर सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...