ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर; परदेशिया तोमर बंधुओं के वसूलीबाज गिरफ्तार..करोड़ों के लेनदेन का हुआ खुलासा!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस की एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुरानी बस्ती की संयुक्त टीम ने बड़े लेन-देन और अवैध वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए परदेशिया तोमर बंधुओं के दो खास सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बंटी सहारे और जितेंद्र देवांगन उर्फ मोनू शामिल हैं, जो कथित रूप से करोड़ों रुपए के ब्याज वसूली नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे रोहित तोमर, वीरेंद्र तोमर और दिव्यांश तोमर की तलाश है। इसी दौरान जानकारी मिली कि उनके लिए दो सहयोगी बंटी और मोनू ब्याज वसूली का पूरा काम देख रहे हैं। सूचना के आधार पर दोनों को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बंटी सहारे ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से तोमर बंधुओं के लिए ब्याज वसूली मैनेजर के रूप में काम कर रहा था। विस्टों फाइनेंस नामक एक मोबाइल ग्रुप के जरिए इन लोगों ने पूरा ब्याज वसूली का तंत्र खड़ा कर रखा था। जो लोग ब्याज नहीं चुका पाते थे, उन्हें डराने-धमकाने का काम किया जाता था। दोनों आरोपियों से 1 नग मोबाइल फोन बरामद किया गया है। थाना पुरानी बस्ती में इनके खिलाफ भादंवि की धारा 308(2), 111(1) एवं छत्तीसगढ़ ऋणीयों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

01. बंटी सहारे पिता अशोक सहारे उम्र 36 वर्ष निवासी झंडा चौक, शिवनगर, चांगोरभाठा, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।

02. जितेंद्र देवांगन उर्फ मोनू पिता बिसनाथ देवांगन उम्र 24 वर्ष निवासी शीतला पारा, सिमगा, जिला बलौदाबाजार, हाल पता भगत सिंह चौक, थाना टिकरापारा, रायपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....