Raftaar News Cg

राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का हुआ समापन…! 22 जिला के खिलाडियों ने लिया हिस्सा…! 39 प्रतिभागियों ने जीता स्वर्ण पदक….?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) महमंद में आयोजित राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के 22 जिलों से खिलाड़ि‍यों ने हिस्सा लिया। महमंद होली क्रॉस स्कूल में आयोजित समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले स्कूली बच्चों ने धुमाल की थाप पर नृत्‍य किया, वहीं कार्यक्रम के दौरान अन्य जिलों से आए छात्रों ने भी जमकर डांस किया और पूरे माहौल को रंगीन कर दिया।

इस मौके पर उपनेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा व मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमुर्ति बांधी ने कहा कि विद्यार्थी के लिए जितना पढ़ाई का महत्व है, उतना ही खेल का भी है। किताबी ज्ञान हमारा मार्गदर्शन करता है, तो खेलों से जीवन में अनुशासन आता है। प्रत्येक खिलाड़ी को खेल भावना के साथ ही खेलना चाहिए। अपनी पराजय से जो खिलाड़ी सीखने का प्रयास करते हैं, वो ही सर्वोच्च शिखर पर पहुंचता हैं। डॉ. बांधी ने सफल अयोजन के लिए कराटे संघ की प्रसंशा की और आयोजन समिति को बधाई दी। कराटे टूर्नामेंट के कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि व प्रदेश किसान मोर्चे के सह कोषाध्यक्ष बीपी सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी, श्रीमती पलक जायसवाल, के. खान, डॉ. गिरिराज,ठा. जितेंद्र सिंह, प्राचार्या डॉ. सिस्टर क्लेरिटा डिमोला, उप प्राचार्या सिस्टर, सिस्टर लुसी उपस्थित रहे।

39 प्रतिभागियों ने जीता स्वर्ण पदक:-

टूर्नामेंट में जिन प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक जीता उनकी संख्या 39 थी एवं रजत पदक जितने वालो की संख्या 38 थी। कांस्य पदक जितने वालो की संख्या 43 थी। होलीक्रोस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने भी अपना शौर्य प्रदर्शन दिखाते हुए, अलग-अलग पदक हासिल किए। स्वर्ण पदक विजेता रहे देवाशीष यादव, गुरमीत सिंह रेहान, हनीफ खान, सक्षम लहरें, योगेंद्र पाल, अभीवीर देव सिंह, गुंजन महानंद हैं। वहीं अर्णव भास्कर, तन्मय पांडेय हैं। दिव्यांशु राव, ईशांत उराव, आर्यन अंचल, काव्य थापा, सुबोध पटेल, आनंद यादव भी शामिल हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...