ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दिनदहाड़े लूट, किराएदार बनकर घुसे दो युवक, ब्लेड से हमला कर लूटे सोने-चांदी के जेवरात…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राठौर कॉलोनी में शनिवार को लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो अज्ञात युवकों ने घर में घुसकर एक युवक पर ब्लेड से हमला किया और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, राठौर कॉलोनी निवासी देवेश सिंह घर पर अकेला था, जबकि उसकी मां इलाज के लिए बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान दो युवक किराएदार बनने का बहाना बनाकर घर में घुस गए। अंदर पहुंचते ही उन्होंने देवेश पर ब्लेड से हमला कर दिया और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात लूटकर भाग निकले। घायल देवेश ने किसी तरह शोर मचाकर पड़ोसियों को सूचना दी। स्थानीय निवासी भगवती राठौर ने बताया कि देवेश ने उन्हें बताया कि दो युवक किराएदार बनने के बहाने आए थे और गले पर ब्लेड से हमला कर लूटकर भाग गए। देवेश के बड़े भाई सौरभ सिंह ने बताया कि वे रायपुर से लौटे तो घटना की जानकारी मिली। लुटेरे उनकी मां के कीमती जेवर लेकर फरार हो गए। स्थानीय पार्षद अब्दुल रहमान ने आरोप लगाया कि सीमा क्षेत्र के विवाद के चलते पुलिस कार्रवाई में देरी हुई, हालांकि सीएसपी भूषण एक्का ने इस बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...