ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ACB का नाम लेकर वसूली करने वाला कर्मचारी 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार!

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अंबिकापुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के एक अनोखे मामले का पर्दाफाश किया है, जहां एक शासकीय कर्मचारी खुद को ACB से जुड़ा बताकर वसूली कर रहा था। दरअसल दरिमा तहसील में लिपिक पद पर पदस्थ आरोपी अनिल कुमार गुप्ता ने जिला शिक्षा कार्यालय में कार्यरत लिपिक अखिलेश सोनी को एंटी करप्शन ब्यूरो में अपनी पहुंच का डर दिखाकर 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोपी का कहना था कि वह ACB की कार्रवाई से बचा सकता है। पीड़ित अखिलेश सोनी ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया। योजना के तहत आरोपी को रिश्वत की पहली किस्त दी जानी थी। जैसे ही आरोपी अंबिकापुर के घड़ी चौक पर 1 लाख रुपये लेते हुए पहुंचा, ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से अपने प्रभाव और झूठी पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को धमकाकर पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा था। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...