ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत पुलिस की बड़ी कार्यवाही; 23 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 23 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में उपयोग की जा रही एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर के निर्देशानुसार अवैध नशा एवं मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत 1 जून 2025 को सीपत थाना पुलिस को ग्राम बिटकुला के पैगवापारा क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पैगवापारा बांधा मुख्य मार्ग पर दबिश दी, जहां दोनों आरोपी भारी मात्रा में महुआ शराब के साथ पकड़े गए। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

01. कन्हैया लाल यादव, पिता स्व. रामसिंह, उम्र 53 वर्ष।

02. अनिश कुमार साहू, पिता स्व. फिरंता, उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी – पैगवापारा, ग्राम बिटकुला, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...