ChhattisgarhRaftaar News Cg

नई दुल्हन को लेकर लौट रही गाड़ी पलटी; हादसे में बच्ची की मौत…10 घायल!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब गवन (नई दुल्हन) लेकर लौट रही एक तूफान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना थाना क्षेत्र के दो नंबर डबरीपारा मोड़ के पास की है। जानकारी के अनुसार, तूफान वाहन (CG 11 BJ 9084) ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द की ओर जा रहा था। वाहन में करीब 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल बांकी मोंगरा स्थित SECL अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दर्री सीएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वाहन सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के सोनपुरी गांव का था, जिसे किराए पर लिया गया था। हादसे के बाद से वाहन चालक मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...