BilaspurChhattisgarhCrime

VIDEO! बिलासपुर: छेड़छाड़ के बाद आदतन अपराधी सहित युवकों ने की पिटाई…चर्चित काली ढाबे में आधी रात हुई वारदात, CCTV बंद, विडियो देख पढिए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के चर्चित काली ढाबे में एक बार फिर छेड़छाड़ व मारपीट की घटना सामने आई है। जिसमें वाशरूम जाती हुई युवतियों को युवकों द्वारा छेड़छाड़ किया जाता हैं और विरोध करने पर युवतियों व दोस्तों के साथ जमकर मारपीट की जाती हैं। मारपीट की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात 11:45 बजे कार से 2 युवतियां व 3 युवक खाना खाने के लिए चकरभाठा स्थित काली ढाबा गए थे। खाने के दौरान युवतियां वाशरूम जा रही थी। इसी दौरान ढाबे में पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उन्हें अश्लील कमेंट किया। जिसका युवतियों व उनके साथ गए तीनों युवकों ने विरोध किया, तब 6 से 7 युवकों ने गुंडागर्दी पूर्वक उनकी पिटाई कर दी। मारपीट की घटना के दौरान ढाबे में हड़कंप मच गया। उक्त घटना की शिकायत प्रार्थी युवतियों व युवकों द्वारा चकरभाठा थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं और उनकी तालाश की जा रही हैं।

आदतन अपराधी है आरोपी अंकित…….

इस मारपीट की घटना में आरोपी अंकित सिंह व दीप सलूजा की पहचान की गई हैं। बताया जाता है कि आरोपी अंकित सिंह के खिलाफ सिविल लाइन थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। इसके अलावा पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। कुछ दिनों पहले ही आरोपी के 2 वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें वह एक व्यक्ति को चाकू दिखाकर नाचने के लिए मजबूर कर रहा था। एक वीडियो में वह नाबालिग को धमकाते और पीटते हुए नजर आ रहा था।

चर्चित ढाबे में नही चल रहे थे सीसीटीवी कैमरे…..

घटना के बाद प्रार्थिया की शिकायत पर जब पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक करने ढाबा पहुँची, तो बताया गया कि उनके सीसीटीवी कैमरे नही चल रहे जो कई तरह के संदेहों को जन्म दे रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...