BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: शेयर मार्केट में निवेश का लालच देकर 2 लाख की ठगी; पुलिस की तेज कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर तारबाहर थाना क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश कर डबल मुनाफे का लालच देकर 2 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थिया अंजना फ्रांसिस की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोपी गोविंद कुमार (32 वर्ष), निवासी वृंदावन कॉलोनी, शिवानंद नगर सेक्टर-3, रायपुर को चार किस्तों में राशि लेकर वापस न करने पर धोखाधड़ी का दोषी पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, उपनिरीक्षक रामनरेश यादव एवं आरक्षक रूपलाल चंद्रा, राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जगदलपुर में BPCL कर्मचारी ने की आत्महत्या...कमरे से बदबू आने पर खुला राज! NH-30 पर भीषण हादसा: ट्रक-माज़दा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत...3 गंभीर घायल! रायगढ़ के भूपदेवपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जान...पति-बच्... बिलासपुर; तिफरा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का भंडाफोड़: सिरगिट्टी पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई; म... वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर विस्फोट: 20 श्रमिकों की मौत...15 घायल, लापरवाही के आरोप में कंपनी... बिलासपुर; मुल्कराज होटल के बाहर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार! बिलासपुर; शिक्षा विभाग में लाखों का गबन: फरार कर्मचारी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी अब भी फरार! अवैध महुआ शराब पर चकरभाठा पुलिस का बड़ा एक्शन, 425 लीटर जब्त! बिलासपुर; हरदाडीह में बीट चौपाल: पुलिस ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता...