ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; 40 लाख का ट्रेलर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर चोरी की सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। चोरी गए ट्रेलर की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी किरण कुमार सोनझरा ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 अगस्त को रात करीब 2:30 बजे वह संजय अग्रवाल ट्रांसपोर्ट बिलासपुर का ट्रेलर (सीजी 10 बीएफ 6744) लेकर कोरबा से कोयला लोड कर गतौरा कोलवासरी जा रहा था। इसी दौरान नवाडीह चौक के पास नीले स्कूटी (सीजी 10 बीपी 6188) पर सवार दो युवकों ने बीच सड़क पर स्कूटी खड़ी कर ट्रेलर रोक लिया। डर के मारे ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। सुबह जब उसने मौके पर पहुंचकर देखा तो ट्रेलर गायब था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम सक्रिय हुई। साइबर व मैदानी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान दुर्गेश वर्मा और राजकुमार निर्मलकर के रूप में हुई। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। चोरी के दौरान ट्रेलर चालक दुर्गेश ने वाहन को सीपत चौक में एक चबूतरे और मोहन गोस्वामी के मकान की दीवार से टकरा दिया, जिससे नुकसान भी हुआ। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ये है गिरफ्तार आरोपी…….

1. दुर्गेश उर्फ निक्कू वर्मा (23 वर्ष) पिता स्व. राजेंद्र वर्मा, निवासी नवाडीह भुंजीपारा, सीपत

2. राजकुमार निर्मलकर (19 वर्ष) पिता रमेश निर्मलकर, निवासी नवाडीह चौक, सीपत।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....