Raftaar News Cg

मस्तूरी व्यापारी संघ ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन…! मस्तूरी विधायक डॉ. बांधी हुए शामिल….? 

मस्तूरी:- (विमल कांत की रिपोर्ट) रविवार को मस्तूरी व्यापारी संघ द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। दर्रीघाट स्थित फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, मस्तूरी व्यापारी संघ के सदस्य और नागरिक गण शामिल हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णामूर्ति बांधी, विधायक प्रतिनिधी संतोष मिश्रा, व्यापारी संघ के अध्यक्ष के.के.निर्णेजक, जिला पंचायत सदस्य दिलेंद्र कौशिक, सीपत मण्डल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, मस्तूरी मण्डल अध्यक्ष विजय अंचल, फागू यादव, इंद्रजीत चौधरी, मदन पाटनवार, बलराम पाटनवर, मस्तूरी बसंत गुप्ता, दिलीप यादव, दिनेश सराफ, सुधीर देशमुख, संतोष यादव, नानक नामदेव, किशोर राठौर, रवि जायसवाल, राधा रमण गुप्ता, टेक राम यादव, शेष राम साहू, बलराम गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, अटल शर्मा, सरोज राठौर, संतोष सोनी, रामशेनही, महेश गुप्ता, धुन्नु कैवर्त, सन्नी जैसवानी, प्रकाश पंजवानी, गोविंद अग्रवाल, भीष्म तिवारी, साजिद खान, काजू अग्रवाल, महेश श्रीवास्तव, मोहित साहु, विनोद सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, विष्णु साहू, बोधि राम साहू, लाला साहू सहित बडी संख्या में व्यापारी संघ के सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अध्यक्ष ने बताई व्यापारी संघ की गतिविधियां:-

इस मौके पर अतिथियों का पुष्प मालाओं, रंग-गुलाल एवं गमछा पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष के.के. निर्णेजक ने संघ की गतिविधियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि वर्ष में एक बार हमारा एसोसिएशन एक पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित करता है। जिसमें महिलाएं एवं बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। संघ के सदस्यों ने कोरोना काल में भी तन, मन, धन से सहयोग किया था, जो कि सराहनीय कार्य था। जिसकी प्रंशशा पूरे जिले में की जाती हैं।

मस्तूरी विधायक डॉ. बांधी : जब भी मुझे बुलाते हैं, तो होती है खुशी:-

विधायक डॉ. बांधी ने भी मस्तूरी व्यापारी संघ की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेरी राजनितिक शुरुआत, मस्तूरी मेरी कर्म भूमि है। व्यापारी संघ मस्तूरी प्रसंशनीय कार्य कर रहा है, जो काबिले तारीफ है। मुझे जब भी मस्तुरी के व्यापारी संघ के कार्यक्रम में बुलाया जाता है, तो मुझे बहुत ही खुशी होती है। उन्होंने आगे कहा कि आप लोगों ने मुझे इस कार्यक्रम में बुला कर जो सम्मान दिया है। उसके लिए में हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और आप सभीहूं। होली के इस पावन पर्व की शुभकामनाएं देता हूं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...