BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नूतन चौक पर भीषण सड़क हादसा..तेज रफ्तार कार–हाइवा की टक्कर, युवती समेत दो की मौत, दो युवक गंभीर, कार के उड़े परखच्चे!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के अरपा पार नूतन चौक स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 11.30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार और हाइवा आमने-सामने भिड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटा नेक्सान कार (CG-12-AU-0995) सीपत चौक से राजकिशोर नगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान नूतन चौक पर यूटर्न लेते समय राजकिशोर नगर से सीपत चौक की ओर जा रही तेज रफ्तार हाइवा (CG-18-J-9955) से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार अंशु चन्द्रा (24 वर्ष) पिता नंदकुमार चन्द्रा, निवासी लखोली, जांजगीर-चांपा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हिमांशु राठौर (26 वर्ष) पिता देवी दयाल राठौर, निवासी तहसील रोड, चांपा ने शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में आनंद चन्द्रा (24 वर्ष) पिता जागेश्वर प्रसाद चन्द्रा, निवासी नेताजी चौक, किरीत, जांजगीर-चांपा एवं नीरज द्विवेदी (25 वर्ष) पिता शशि भूषण द्विवेदी, निवासी कोसाबाड़ी, सुभाष नगर, कोरबा शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर युवती की ओर वाले हिस्से में हुई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। कार का गेट और सीट बुरी तरह चिपक जाने के कारण युवती वाहन में फंस गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा और सीट तोड़कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार से शराब की बोतलें, सिगरेट सहित नशे का सामान मिलने की भी बात कही है, जिससे हादसे के समय नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...