BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुरः ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई; लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले में अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। थाना सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू (सायबर सेल) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 45 लाख रुपये की नगदी, महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, वाहन और बैंक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “प्रहार” के तहत की गई। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर बड़े पैमाने पर सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर तकनीकी टीम की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर रायपुर में दबिश दी गई। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश उर्फ राजा बजाज (34 वर्ष, मोपका निवासी) और प्रदीप खत्री (34 वर्ष, मंगला निवासी) शामिल हैं। इससे पहले इस मामले में मनोज पोपटानी को 21 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया जा चुका था, जिसकी पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ था। फरार मुख्य आरोपी राजेश बजाज पर 5000 रुपये का इनाम भी घोषित था। जांच में सामने आया कि आरोपी “रिक्की पैनल” के जरिए Aviator, Wingo, Casino और Horse Riding जैसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सट्टा खिलाते थे। ये लोग टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को जोड़कर लिंक भेजते थे और उन्हें खेलने के लिए प्रेरित करते थे। यह अवैध कारोबार बिलासपुर के साथ-साथ रायपुर और अन्य शहरों से भी संचालित हो रहा था। सट्टा संचालन के लिए आरोपियों द्वारा फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था। आम लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके खातों का उपयोग लेन-देन के लिए किया जाता था। मुनाफे का 65 प्रतिशत हिस्सा हेड ऑफिस और 35 प्रतिशत स्थानीय ब्रांच को दिया जाता था, जिससे यह एक संगठित नेटवर्क होने की पुष्टि होती है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6.90 लाख रुपये नगद, एचपी पवेलियन लैपटॉप, सैमसंग S25 अल्ट्रा, आईफोन 16 प्रो, आईफोन 17 प्रो, 5 बैंक पासबुक, 5 चेकबुक, कई एटीएम कार्ड, 2 रजिस्टर और चारपहिया वाहन (होंडा सिटी, मारुति ब्रेजा, स्विफ्ट डिजायर) सहित एक एक्टिवा जब्त की है। बरामद रजिस्टरों में लाखों रुपये के सट्टे का विस्तृत हिसाब-किताब दर्ज मिला है। साथ ही बैंक खातों में बड़े पैमाने पर ट्रांजेक्शन के साक्ष्य भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। पुलिस अब आरोपियों की अवैध संपत्तियों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आगे की पूछताछ के लिए रिमांड लेने की तैयारी में है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभियान “प्रहार” के तहत ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...