BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शेयर मार्केट में बड़ा झांसा..लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा पुलिस ने शेयर मार्केट में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आकाश उर्फ छोटू यादव उम्र 29 वर्ष निवासी काछीबाड़ी बंधवापारा सरकंडा ने प्रार्थी ब्यासनारायण साहू समेत मोहल्ले के अन्य लोगों से करीब 15 लाख रुपये वसूले थे। आरोपी ने प्रार्थी से 1 लाख रुपये (50 हजार ऑनलाइन व 50 हजार नगद) डेढ़ माह में मुनाफे समेत लौटाने का वादा किया था। तय समय पर रकम वापस न कर आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गया और मोबाइल भी बंद कर दिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...