ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चेक जारी करने के नाम पर 8 हजार की रिश्वत लेते लेखापाल गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने जांजगीर जिले के नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश जायसवाल के रूप में हुई है।

चेक जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत….

ACB के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि नवागढ़ निवासी अब्दुल वहाब ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि उनकी फर्म ने वित्त वर्ष 2024-25 में नगर पंचायत क्षेत्र में अधोसंरचना और मरम्मत कार्य किया था, जिसकी करीब 2 लाख 3 हजार रुपए की बिल राशि का भुगतान लंबित था। इस राशि का चेक जारी करने के लिए लेखापाल द्वारा 16 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी।

पहले ही ले चुका था 6 हजार रुपए….

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी पहले ही 6 हजार रुपए ले चुका था और शेष 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था। सत्यापन के दौरान मोलभाव के बाद आरोपी 8 हजार रुपए लेने पर सहमत हो गया।

ट्रैप कर रंगे हाथ पकड़ा गया….

शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB टीम ने ट्रैप योजना बनाई। 20 मार्च को शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देने भेजा गया। आरोपी ने 8 हजार रुपए लेकर अपनी कार में रखे ही थे कि पहले से घात लगाए ACB की टीम ने ग्राम सेमरा के पास शाह क्रशर के नजदीक उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज…..

ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ACB की अपील…..

ACB ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एंटी करप्शन ब्यूरो को दें, ताकि ऐसे भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...