BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

आध्यात्मिक सशक्तिकरण से ही नारी बनती है समाज की सच्ची शक्ति: बीके मनु दीदी

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सीपत द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीपत मेन रोड स्थित हंसा पेट्रोल पंप के पास सेवाकेन्द्र में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की अनेक महिलाओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता बीके मनु दीदी ने कहा कि महिला केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सशक्त प्रेरणा भी है। जब महिला आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक शक्ति से भर जाती है, तब वह पूरे परिवार और समाज को सकारात्मक दिशा देने में सक्षम हो जाती है। उन्होंने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, लेकिन वास्तविक उन्नति तभी संभव है जब बाहरी प्रगति के साथ-साथ आंतरिक शक्ति का भी विकास हो। उन्होंने बताया कि राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से महिलाएं अपने अंदर शांति, धैर्य, सहनशीलता और सकारात्मक सोच का विकास कर सकती हैं। यदि महिला स्वयं सशक्त और खुश रहती है तो वह पूरे परिवार को संस्कारवान और सुखी बना सकती है। बीके मनु दीदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था की विशेषता यह है कि यहां महिलाओं को नेतृत्व और सेवा के भरपूर अवसर मिलते हैं और आज संस्था की हजारों बहनें देश-विदेश में आध्यात्मिक शिक्षा देकर समाज को नई दिशा दे रही हैं। कार्यक्रम में नवाडीह प्राथमिक शाला की प्राचार्य दुर्गा खरे ने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उनकी क्षमताओं को पहचानने का संदेश है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा महिलाओं में आत्मविश्वास और संस्कारों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वहीं खम्हरिया की कुसुम बघेल ने कहा कि वर्तमान समय में व्यस्त जीवनशैली के कारण मानसिक तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में राजयोग मेडिटेशन महिलाओं को मानसिक शांति और संतुलन प्रदान करता है, जिससे वे परिवार और समाज की बेहतर सेवा कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रेरणादायक संदेश, अनुभव साझा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बन गया। अंत में सभी उपस्थित महिलाओं को सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय नागरिक तथा ब्रह्माकुमारी संस्था के भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारीज सीपत की बीके संतोषी द्वारा किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ... बिलासपुर; जर्जर दीवार बनी हादसे की वजह: कुदूदंड में बारिश के बीच बड़ा हादसा; गंभीर घायल युवती अस्पता... बिलासपुर; रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, शराब के लिए रुपये मांगने वाले तीन बदमाश ... बिलासपुर; सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता की मिसाल: आरपीएफ ने 211 बच्चों को मिलाया परिवार से, लौटाए 1.58 ... बिलासपुर; बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड: मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार; तीन अपचारी...