ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तेज रफ्तार कार का कहर; सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं की दर्दनाक मौत..चालक फरार!

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर खड़गवां बैंक के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।  मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चंद्रपुर निवासी ननका सिंह अपनी पत्नी खुलासो (45) के साथ केरता आया था। शाम को वह अपने रिश्तेदार की पत्नी श्यामपति (35) को लेकर वापस चंद्रपुर लौट रहा था। खड़गवां पहुंचने पर ननका सिंह ने बाइक सड़क किनारे रोक दी और सामान लेने दुकान चला गया। इस दौरान दोनों महिलाएं सड़क किनारे खड़ी होकर उसका इंतजार कर रही थीं। इसी बीच अंबिकापुर से प्रतापपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने दोनों महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं उछलकर दूर जा गिरीं और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को तत्काल प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया चालक फरार, कार जब्त घटना के बाद चालक कुछ दूर जाकर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है, और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए शुक्रवार को दोनों महिलाओं के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। स्पीड ब्रेकर की मांग तेज हादसे के बाद खड़गवां क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने यहां स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग एक बार फिर उठाई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद चार बाल अपचारी फरार..सर्च डॉग ने कोरबा-रायग... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल; रैली निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; कोटा में पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं; औरापानी जलाशय में डूबने से युवक की मौत... बिलासपुर; बेलतरा को 1.12 करोड़ की विकास सौगात; मंगला मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण समेत 11 विकास कार्यों ... बिलासपुर के व्यापार विहार में GST और पर्यावरण विभाग की संयुक्त दबिश; स्क्रैप से भरी 407 जब्त..बिल-दस... रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या..24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर के हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब .200 लीटर चोरी का डीज... करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला; मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी..नीचे फंसा मिला जेसीबी का... बिलासपुर; खाद, सड़क, पानी और बिजली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल..बिल्हा में एसडीएम कार्यालय का घेरा... बिलासपुर; नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड मृत मिला..हाथ-पैर बंधे होने का आरोप, ह...