ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में छात्र ने फांसी लगाई;पंखा में लटकता मिला शव…सुसाइड नोट में शव को मेडिकल कॉलेज को दान करने की इच्छा जताई!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा जिले में 12वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचा तो शिक्षक उसके घर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां छात्र का शव पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान उज्वल डडसेना (17 वर्ष) के रूप में हुई है। वह SECL DAV स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था और Korba के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर आईटीआई बस्ती में अपनी दीदी-जीजा के घर रहता था। घटना के समय वह घर पर अकेला था। दीदी आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका हैं और जीजा फोटोग्राफी के कार्य से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जो अंग्रेजी में लिखा हुआ है। नोट में छात्र ने अपने शव को मेडिकल कॉलेज में सौंपने की बात लिखी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जानकारी देते हुए कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया और सुसाइड नोट में मेडिकल कॉलेज का उल्लेख क्यों किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...