ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: बीमा मैच्योरिटी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला दिल्ली गिरोह गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी कॉल सेंटर के जरिए देशभर में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे। आरोपी बीमा पॉलिसी की मैच्योर राशि दिलाने और लोन उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने थाना मुजगहन क्षेत्र के निवासी परमजीत सिंह चड्डा को करीब 9.60 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया। आरोपियों ने खुद को बैंक और बीमा कंपनी का अधिकारी बताकर पीड़ित को बताया कि उसके नाम पर करीब 98.64 लाख रुपये की बीमा राशि मैच्योर हो चुकी है।

 ऐसे दिया वारदात को अंजाम….

आरोपियों ने पहले फोन कर भरोसा जीता, फिर प्रोसेसिंग फीस, कागजी कार्यवाही और टैक्स के नाम पर अलग-अलग किश्तों में पैसे जमा कराए। शक होने पर उन्होंने फर्जी आरबीआई दस्तावेज और बैंक डीडी भेजकर पीड़ित को गुमराह किया। बाद में बैंक जांच में पूरा मामला ठगी का निकला।

दिल्ली-एनसीआर में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर…..

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को दिल्ली में ट्रेस किया। टीम ने नोएडा स्थित गौर सिटी मॉल में छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। आरोपी पिछले 9 महीनों से यह गिरोह चला रहे थे और आवाज बदलकर महिला बनकर भी लोगों से बात करते थे।

 गिरफ्तार आरोपी….

पुलिस ने इस मामले में गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनिल कुमार (37 वर्ष), अजय तिवारी (33 वर्ष), रिंकू सिंह (42 वर्ष) आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

 देशभर में फैला था नेटवर्क….

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे देश के विभिन्न राज्यों में लोगों को निशाना बनाकर बीमा मैच्योरिटी और लोन के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और मामलों की जांच कर रही है।

मामला दर्ज…..

आरोपियों के खिलाफ थाना मुजगहन में धारा 318(4) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 पुलिस की अपील….

अज्ञात कॉल या मैसेज के जरिए मिलने वाले लालच में न आएं। किसी भी प्रकार की फीस या टैक्स के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने से पहले संबंधित संस्था की आधिकारिक पुष्टि जरूर करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...