BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; खाद, सड़क, पानी और बिजली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल..बिल्हा में एसडीएम कार्यालय का घेराव!

बिलासपुर: (भारतेन्दु कौशिक) बिल्हा क्षेत्र में खाद की कमी, जर्जर सड़कें, पेयजल संकट और बिजली व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शनिचरी बाजार में एकत्र हुए। यहां से रैली निकालते हुए कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां जमकर नारेबाजी की और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के किसान खाद के लिए परेशान हैं, सड़कें बदहाल हैं, कई गांवों में पेयजल संकट गहराया हुआ है और बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है। इन समस्याओं के कारण आम जनता को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि सरकार और प्रशासन जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें खस्ताहाल हैं और पेयजल व बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं भी प्रभावित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन को और उग्र करेगी और जनता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाएगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी और जब तक लोगों को राहत नहीं मिलेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तिफरा लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी और बिजली की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस गांव-गांव जाकर जनआंदोलन खड़ा करेगी और जनता के साथ मिलकर संघर्ष को और तेज करेगी। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, जर्जर सड़कों की मरम्मत, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग प्रमुखता से उठाई गई। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, बिल्हा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....