BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या..24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के खूंटाघाट बांध के चौकीदार की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मछली चोरी करते पकड़े जाने और उसका वीडियो बनाए जाने की रंजिश में आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। थाना प्रभारी निलेश पांडेय के अनुसार मृतक तिरीथ राम यादव और श्याम सिंह पोर्ते खूंटाघाट बांध में चौकीदारी का कार्य करते थे। कुछ दिन पहले उन्होंने नवागांव (गिरजाबांध) निवासी कान्हा उर्फ गोलू धीवर और अनिश उर्फ छोटू धीवर को बांध में मछली चोरी करते हुए पकड़ लिया था। इस दौरान तिरीथ राम ने चोरी का वीडियो बना लिया, जिससे नाराज आरोपियों ने उनका मोबाइल तोड़ दिया। बाद में समझौता होने के बावजूद मोबाइल नहीं बनवाने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बना रहा और आरोपी रंजिश पाल बैठे। पुलिस के मुताबिक 11 जुलाई की रात तिरीथ राम यादव और श्याम सिंह पोर्ते मोटरसाइकिल से बांध की रखवाली के लिए जा रहे थे। तभी कान्हा उर्फ गोलू धीवर, अनिश उर्फ छोटू धीवर और शुभम उर्फ शोभू प्रधान ने स्कॉर्पियो वाहन से उनका रास्ता रोक दिया। बाइक गिरने के बाद तीनों ने डंडों से हमला कर दिया। श्याम सिंह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला, जबकि तिरीथ राम यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामले की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने रंजिश के चलते हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....