BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल; रैली निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से रैली निकालकर कार्यकर्ता देवकीनंदन चौक पहुंचे, जहां केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में मंदिर के चढ़ावे और संपत्तियों को लेकर यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता के आरोप सामने आते हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। कांग्रेस का कहना है कि श्रद्धालुओं के विश्वास से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान और चढ़ावा जनता की आस्था का प्रतीक है। यदि उसके प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो संबंधित जिम्मेदार लोगों को जवाब देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य किसी धार्मिक संस्था का विरोध नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि यदि चढ़ावे या मंदिर की संपत्तियों में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई है तो उसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की अनियमितता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की। प्रदर्शन में जिला और शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....