ChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तुरी: बच्ची को थप्पड़ मारना आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य को पड़ा महंगा…कमजोर कार्यप्रणाली के कारण हटाए गए BEO, नए ब्लाक शिक्षा अधिकारी होंगे ईश्वर, पढ़िए पूरी खबर…….

मस्तुरी:(प्रांशु क्षत्रिय) स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पचपेड़ी विकासखंड मस्तूरी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य चितरंजन कुमार राठौर ने स्कूल में पढ़ने वाली बालिका की 5 वर्षीया बहन को थप्पड़ मार दिया और उसे बुरी तरह से डांट लगाई। इस घटना के बाद बच्ची भयभीत हो गई। प्रारंभिक जांच में इस मामले की पुष्टि होते ही बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चितरंजन राठौर को प्राचार्य के पद से मुक्त कर दिया। उन्हें विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय मस्तूरी में उपस्थिति देने का आदेश दिया गया हैं। कलेक्टर ने आगे बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारी के निलंबन का प्रस्ताव संचालक लोक शिक्षण रायपुर को भेजा गया है। इसके अलावा मस्तूरी विकासखंड में ऐसी घटनाओं के लगातार होने से यह स्पष्ट होता है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी (प्रभारी) शिव राम टंडन का नियंत्रण कमजोर है। इसलिए उन्हें प्रभार से मुक्त करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी का प्रभार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एरमसाही के प्राचार्य ईश्वर प्रसाद सोनवानी को सौंपा गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा की विद्यालय में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्यों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....