BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बेलतरा को 1.12 करोड़ की विकास सौगात; मंगला मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण समेत 11 विकास कार्यों को मिली मंजूरी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलतरा विधानसभा क्षेत्र को 1 करोड़ 12 लाख की विकास सौगात मिली है। विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से मंगला मुक्तिधाम के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण के लिए डीएमएफ मद से 50 लाख, जबकि मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना 2026-27 के तहत विधानसभा क्षेत्र के 11 विकास कार्यों के लिए 62 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। मंगला क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए मुक्तिधाम के उन्नयन और सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत राशि से उद्यान का निर्माण, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तथा परिसर का व्यवस्थित विकास किया जाएगा। यह कार्य नगर पालिक निगम बिलासपुर के माध्यम से कराया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और गरिमामय वातावरण उपलब्ध होगा। वहीं मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत बेलतरा विधानसभा के विभिन्न गांवों में 11 विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इनमें ग्राम मेलानाडीह में पंचायत भवन अहाता निर्माण, सिंघरी में सीसी रोड, डगनिया में शेड निर्माण, सरवनदेवरी में दो सीसी सड़कें, उरतुम और रमतला में निर्मल घाट, मदनपुर एवं अकलतरी में सीसी रोड, सेमरा में शेड, रमदई में अहाता तथा गिधौरी में नाली निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि मंगला मुक्तिधाम के विकास की मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी, जिसे प्राथमिकता के साथ शासन के समक्ष रखा गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बेलतरा विधानसभा में लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति मिल रही है और भविष्य में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास जारी रहेंगे। क्षेत्रवासियों ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर विधायक सुशांत शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से बेलतरा विधानसभा के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा वर्षों से लंबित मांगें अब पूरी होने लगी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद चार बाल अपचारी फरार..सर्च डॉग ने कोरबा-रायग... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल; रैली निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; कोटा में पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं; औरापानी जलाशय में डूबने से युवक की मौत... बिलासपुर; बेलतरा को 1.12 करोड़ की विकास सौगात; मंगला मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण समेत 11 विकास कार्यों ... बिलासपुर के व्यापार विहार में GST और पर्यावरण विभाग की संयुक्त दबिश; स्क्रैप से भरी 407 जब्त..बिल-दस... रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या..24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर के हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब .200 लीटर चोरी का डीज... करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला; मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी..नीचे फंसा मिला जेसीबी का... बिलासपुर; खाद, सड़क, पानी और बिजली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल..बिल्हा में एसडीएम कार्यालय का घेरा... बिलासपुर; नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड मृत मिला..हाथ-पैर बंधे होने का आरोप, ह...