BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर के हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब .200 लीटर चोरी का डीजल और 2 स्कॉर्पियो जब्त, दो गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी पुलिस ने नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलर वाहनों से डीजल चोरी कर उसकी खरीद-बिक्री करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का 200 लीटर डीजल, दो स्कॉर्पियो वाहन तथा डीजल चोरी में इस्तेमाल होने वाले पाइप और लोहे की छड़ जब्त की है। वहीं गिरोह के तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को ट्रेलर मालिक ने थाना कोनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके ट्रेलर में रायपुर से रवाना होने से पहले करीब 200 लीटर डीजल भरवाया गया था। चालक ने गतौरी स्थित बाबी ढाबा के पास भोजन करने के लिए वाहन खड़ा किया, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ट्रेलर की टंकी से करीब 150 लीटर डीजल चोरी कर लिया। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो स्कॉर्पियो वाहनों में सवार कुछ लोग गतौरी के पास चोरी का डीजल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तीन आरोपी फरार हो गए, जबकि दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवप्रसाद उर्फ छोटू लोनिया (32), निवासी सीलपुर, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) तथा भानु प्रसाद लोनिया (37), निवासी बरपाली भदोरिया खार, थाना कोनी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। दोनों के कब्जे से 200 लीटर चोरी का डीजल, स्कॉर्पियो क्रमांक MP-18 ZG-2645 एवं CG-10 BK-0938, पाइप और लोहे की छड़ बरामद कर जब्त की गई। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....