BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: गिट्टी-रेत-मुरुम के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग ने कसा शिकंजा..5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। खनिज अमले की टीम ने निरतु, सेंदरी, तुरकाडीह, लोखंडी, कोनी, बिरकोना और सरकंडा सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से खनिज परिवहन करते वाहन पकड़े गए। सरकंडा क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते 2 हाइवा और रेत परिवहन करते 1 हाइवा को जब्त किया गया। वहीं निरतु क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली, तुरकाडीह से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोखंडी क्षेत्र से 1 हाइवा तथा 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। इसके अलावा अशोक नगर क्षेत्र में मुरुम का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को भी जब्त किया गया। इस तरह कुल 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 8 वाहनों पर कार्रवाई की गई। जब्त सभी वाहनों को पुलिस थाना सरकंडा और कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...