BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News CgSipat

नवरात्रि में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन; सीपत में छापा..इस प्लांट में पकड़ी गई गड़बड़ी, हजारों पानी पाउच सीज..भ्रामक लेबलिंग पर बड़ी जब्ती, दो फर्मों को नोटिस!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नवरात्रि पर्व और बढ़ती गर्मी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलेभर में सघन जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं नियंत्रक खाद्य सुरक्षा के निर्देश पर की जा रही इस कार्रवाई में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीर सागर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी एवं प्रतीक तिवारी की टीम ने विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीपत स्थित गंगोत्री मिनरल एंड वाटर प्लांट में बड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान प्लांट से पानी की बोतलों के नमूने लिए गए। वहीं मिथ्याछाप (भ्रामक लेबलिंग) पाए जाने पर 1 लीटर की 210 पेटियां (प्रत्येक में 12 बोतल), 250 एमएल की 3030 बोतलें और 29,100 पानी पाउच को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इसके अलावा दो अन्य फर्मों को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है।

खाद्य सामग्री के भी लिए गए सैंपल……

जांच टीम ने सेवई, साबूदाना, अरहर दाल और चना दाल के नमूने भी परीक्षण के लिए एकत्र किए हैं, ताकि गुणवत्ता की पुष्टि की जा सके।

रतनपुर मंदिर में प्रसाद की गुणवत्ता जांच……

इसी क्रम में रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रसाद कक्ष का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण प्रसाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भोग प्रमाणन के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु भेजे गए। मंदिर परिसर के बाहर लगे ठेले और गुमटियों की भी जांच की गई। इस दौरान अखाद्य रंग से तैयार चाट को मौके पर ही नष्ट कराया गया और संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान आमजन की सेहत से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...