ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

SEX RACKET का हुआ भंडाफोड़; मोबाइल चैट में मिले फोटो और रेट, 5 युवतियां गिरफ्तार, 3 हुए फराR!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर देहव्यापार से जुड़ा मामलासामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव घाट में वायरल हुए मारपीट के वीडियो की जांच के दौरान पुलिस ने 5 युवतियों को देहव्यापार में संलिप्त पाते हुए गिरफ्तार किया है, जबकि 3 अन्य युवतियां फरार बताई जा रही हैं। 5 जून को महादेव घाट के विसर्जन कुंड के पास कुछ लड़कों और लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो की जांच पर प्रार्थी पक्ष के बयान के आधार पर डीडी नगर थाना में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में बीएनएस की धाराएं 296, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान जब घटना में शामिल 5 लड़कियों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया, तो उनके मोबाइल की जांच की गई। पुलिस को पहले से प्राप्त गुप्त सूचना की पुष्टि तब हुई जब मोबाइल में व्हाट्सएप चैट्स, फोटो और अलग-अलग ग्राहकों के साथ रेट लिस्ट मिलने लगे। चैटिंग में स्पष्ट रूप से युवतियों द्वारा ग्राहकों को विभिन्न स्थानों पर भेजने, समय और दर तय करने की बातें सामने आईं।

अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज……

जांच में पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने डीडी नगर थाना में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1656 की धारा 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया। इसके तहत 5 युवतियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश किया गया है। वहीं 3 अन्य युवतियों की तलाश की जा रही है। प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर और नगर पुलिस अधीक्षक (पुरानी बस्ती) राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक IYW रूचि वर्मा और थाना प्रभारी डीडी नगर के निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह खुलासा किया। डीडी नगर थाना स्टाफ की तत्परता को पुलिस प्रशासन ने सराहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना...