BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

अग्निवीर भर्ती के लिए 1 अप्रैल तक आवेदन, कलेक्टर ने की युवाओं से आगे आने की अपील; ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवाओं से 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। जारी जानकारी के अनुसार, पुरुष अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर और ट्रेडमैन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए सेना पुलिस तथा स्थायी कैडर में नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) और सिपाही फार्मा के पद निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 17.5 वर्ष से 22 वर्ष के बीच तय की गई है तथा आवेदन शुल्क 250 रुपए निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 1 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 एवं 2965214 या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...