BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: घर बैठे मिल जाएगा फिजियोथैरेपी की डिग्री.. फर्जी डिग्री बांटने वालों के खिलाफ आई.ए.पी एसोसिएशन ने उठाया आवाज, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट (आई.ए.पी) की छत्तीसगढ़ शाखा ने शनिवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें फिजियोथैरेपी की बढ़ती आवश्यकता और मान्यता प्राप्त कॉलेजों से शिक्षा प्राप्त चिकित्सकों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। संगठन के सदस्यों ने बताया कि फिजियोथेरेपी आज हर घर की आवश्यकता बन गई है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में फिजियोथेरेपी के लिए 5 वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम आयुष विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किया जाता है, जिसके लिए नीट परीक्षा अनिवार्य है।

बैचलर्स डिग्री के बाद विशेषज्ञता के क्षेत्र में मास्टर्स डिग्री का भी प्रावधान है। सदस्यों ने चिंता व्यक्त की कि कई तकनीकी विश्वविद्यालय और निजी संस्थान बिना मान्यता के फिजियोथैरेपी पाठ्यक्रम चला रहे हैं। हाल ही में रायपुर के एप्पल इंस्टीट्यूट में किए गए स्टिंग ऑपरेशन में यह खुलासा हुआ कि यह संस्थान पिछले चार वर्षों से बिना मान्यता के पाठ्यक्रम चला रहा है। इसके अतिरिक्त कई अन्य संस्थान जैसे ए पी जे इंस्टीट्यूट कांकेर, छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ हेल्थ साइंसेज बिलासपुर और रायगढ़, तथा अन्य संस्थान भी इसी तरह की गतिविधियों में लिप्त हैं। आई.ए.पी. ने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। संगठन ने बताया कि इन गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों के कारण छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है, क्योंकि अप्रशिक्षित लोग फर्जी डिग्रियां लेकर मरीजों की सेहत से खिलवाड़ कर सकते हैं। संगठन ने यह भी कहा कि वे ऐसे संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं और इस मुद्दे को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से भी शिकायत की है, जिन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संगठन के सदस्यों ने सभी को चेतावनी दी है कि ऐसे फर्जी डिग्री बांटने वालों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे ताकि समाज में सही जानकारी और शिक्षा का प्रचार किया जा सके।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!