ChhattisgarhRaftaar News Cg

महानदी पुल के नीचे युवक का शव मिला: आत्महत्या की आशंका; व्हाट्सएप मैसेज में जताई थी परेशानी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारागांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नेशनल हाईवे-53 पर स्थित महानदी पुल के नीचे एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान पारागांव निवासी 18 वर्षीय प्रेमलाल पाल, पिता राजाराम पाल के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेमलाल गुरुवार शाम अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। बताया जा रहा है कि निसदा मोड़ के पास वह आइसक्रीम खाने के लिए रुका, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उसका शव महानदी पुल के नीचे मिलने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक पिछले कुछ समय से शारीरिक समस्याओं के कारण मानसिक तनाव में था। पुलिस के अनुसार, मौत से पहले प्रेमलाल ने अपने भाई को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर अपनी परेशानियों का जिक्र किया था। इसी आधार पर पुलिस मामले को आत्महत्या के एंगल से जांच रही है। हालांकि, मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...