ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जमीन विवाद में शिक्षक की बेरहमी से हत्या; सबूत मिटाने शव जलाने की कोशिश!

सक्ती: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जर्वे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद के चलते एक शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, 18 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि जर्वे गांव के खेत में एक व्यक्ति का आधा जला हुआ शव पड़ा है। सूचना मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच में मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज (उम्र करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक का गांव के ही टिमन लाल मनहर के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। घटना के दिन शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच आरोपी ने दिव्यांग देवानंद भारद्वाज पर कुल्हाड़ी से गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव को विवादित खेत में ले जाकर जलाने की कोशिश की। हालांकि, गांव के लोगों ने घटना देख ली, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 86/26, धारा 103, 238 BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...