ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने मास्टरमाइंड रूपिन्दर उर्फ पाबलो को हथियार और हेरोइन के साथ पकड़ा…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी पुलिस ने इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट का बड़ा पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन निश्चय के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पाकिस्तान से सप्लाई होने वाले ड्रग्स नेटवर्क के बड़े सरगना रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर उर्फ पाबलो को हिरासत में लिया है। हीरापुर इलाके से पकड़े गए आरोपी के पास से 91 ग्राम अफीम, 87 ग्राम हेरोईन, एक पिस्टल, 82 जिंदा कारतूस और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जब्त माल की कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि रूपिन्दर सिंह पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते हेरोईन की खेप मंगवाकर छत्तीसगढ़ में सप्लाई करता था। नेटवर्क चलाने के लिए वह वर्चुअल नंबर और व्हाट्सएप कॉलिंग का इस्तेमाल करता था, जबकि पेमेंट QR कोड से लिया जाता था। अब तक की कार्रवाई में आरोपी के तीन साथी नौशाद खान, मोहम्मद खान और अरबाज खान भी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं आमानाका थाने में दर्ज एक अन्य मामले में आरोपी की मां रानो ढिल्लन को भी अरेस्ट किया गया है। रायपुर पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन निश्चय के तहत अब तक दो बड़े ड्रग्स कार्टेल ध्वस्त किए गए हैं। इस दौरान कुल 42 आरोपी गिरफ्तार हुए और दो करोड़ 11 लाख रुपए से ज्यादा की हेरोईन जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि अभी भी कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के ड्रग्स स्मगलर्स की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...