ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

AE बनाने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी; स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी गिरफ्तार!

दुर्ग-भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत प्रिया देशमुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पदमनाभपुर थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी महिला ने खुद को प्रभावशाली बताकर युवती से लाखों रुपए ठग लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिलाई सेक्टर-7 निवासी 29 वर्षीय पायल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पायल ने बताया कि 2 अगस्त 2023 को महाराजा चौक स्थित एक दुकान में उसकी मुलाकात प्रिया देशमुख से हुई थी। बातचीत के दौरान प्रिया ने दावा किया कि वह छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) में सब इंजीनियर या असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पद पर नौकरी लगवा सकती है। आरोपी महिला ने नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 20 लाख रुपए की मांग की, जिसमें से 10 लाख रुपए एडवांस के तौर पर ले लिए गए। विश्वास दिलाने के लिए उसने पायल की मुलाकात अपने कथित सहयोगी रजत गुप्ता से कराई, जो खुद को मंत्रालय में पदस्थ बताता था। दोनों ने मिलकर पीड़िता को भरोसा दिलाया कि उसकी नौकरी पक्की है। नवंबर 2023 में आरोपी ने रायपुर के सर्किट हाउस में पायल को AE पद का एक ज्वाइनिंग लेटर सौंपा, जो बाद में जांच में पूरी तरह फर्जी निकला। ठगी का अहसास होने पर पायल ने पदमनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर प्रिया देशमुख को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में शामिल दूसरे आरोपी रजत गुप्ता की तलाश जारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि प्रिया देशमुख पहले भी अपने पति प्रशांत कुमार देशमुख के साथ मिलकर इसी तरह की ठगी कर चुकी है। दोनों ने एक अन्य युवक से भी नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी ज्वाइनिंग लेटर की ई-मेल प्रिंट कॉपी, मोबाइल फोन सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...