BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में TPO नियुक्ति पर बवाल; एनएसयूआई का हंगामा, करोड़ों की गड़बड़ी के आरोप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी (TPO) की नियुक्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कथित अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों के खिलाफ एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव अश्वनी दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विश्वविद्यालय में TPO का पद स्वीकृत ही नहीं था, इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करते हुए नियुक्ति कर दी गई। इतना ही नहीं, बिना यूजीसी और सक्षम प्राधिकरण की अनुमति के छात्र-छात्राओं की फीस (IRG फंड) से वेतन भुगतान किया जाना गंभीर वित्तीय अनियमितता बताया गया है। एनएसयूआई का दावा है कि इस मद से अब तक करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। संगठन ने चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि चयन में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया, उम्मीदवारों को निर्धारित से अधिक अंक दिए गए, अप्रमाणित डिग्री के आधार पर चयन किया गया और अनुभव का गलत मूल्यांकन किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 और 2025 में गठित जांच समितियों ने भी इस भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता पाई थी, इसके बावजूद भुगतान जारी रहना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने कहा कि पूरे मामले में विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है और इसकी निष्पक्ष जांच केंद्रीय स्तर पर कराई जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को तत्काल पद से हटाने, एफआईआर दर्ज करने और अब तक किए गए भुगतान की वसूली की मांग की है। एनएसयूआई ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस दौरान ज्ञापन सौंपने में पुष्पराज साहू, करण यादव, राजा खान, गौरव सिंह, मनेन्द्र अनंत, अतुल रजक, श्रवण यादव, प्रशांत पाल, बिट्टू मानिकपुरी, दद्दू यादव, गौकरण साहू, सुमित मानिकपुरी और आशीष यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....