BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोनी रोजगार कार्यालय में 22 दिसंबर को लगेगा प्लेसमेंट कैम्प…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोनी में 22 दिसंबर को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में 3 निजी कंपनियां भाग लेंगी, जो अलग-अलग पदों के लिए भर्ती करेंगी। कुल 39 पदों पर चयन किया जाना है। इनमें फील्ड स्टाफ, टेली कॉलर, अकाउंटेंट, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और सेल्स एग्जीक्यूटिव जैसे पद शामिल हैं।

योग्यता…..

10वीं, 12वीं और किसी भी विषय से स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

 जरूरी दस्तावेज…..

2 पासपोर्ट साइज फोटो

आधार कार्ड

शैक्षणिक प्रमाण पत्र व अंकसूची (मूल व छायाप्रति)

रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोनी, बिलासपुर से भी संपर्क किया जा सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा... NEET विवाद की गूंज: 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्ती... बिलासपुर; एयू में कार्यपरिषद की बैठक के बाहर छात्रों का हंगामा..सदस्यों को पिछले गेट से जाना पड़ा, क... बिलासपुर में चप्पल के पीछे मौत का बहाव; एनीकट में तेज धारा ने राजमिस्त्री को निगला..दो घंटे बाद मिला... कोटा क्षेत्र में मलेरिया का कहर; एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित..मजगांव में भी मिला मरीज, चारों को... बिलासपुर में दारूभट्ठी के पास मारपीट कर फैलाई दहशत; वीडियो वायरल होते ही 4 आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर से ऋषिकेश घूमने गया परिवार, घर में पीछे से घुसा चोर..विंडो एसी निकालकर लाखों की नकदी और सोन... एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत...