BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में खौफनाक घटना; पति का पत्नी पर जानलेवा हमला..थाने के पास मचा हड़कंप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला थाने के पास हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कामिनी कोशले, मूल रूप से मुंगेली जिले के संगवाकापा की निवासी है और वर्तमान में बिलासपुर के कुदुदण्ड इलाके में अपनी बहन के घर रह रही थी। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय पहले पुणे (महाराष्ट्र) में काम करने गई थी और हाल ही में वापस लौटी थी। घरेलू विवाद और पति द्वारा लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला अपनी बहन के साथ महिला परामर्श केंद्र, महिला थाना बिलासपुर पहुंची थी। इसी दौरान महिला थाना के पास ही उसका पति राकेश कोशले पहुंच गया। आरोप है कि उसने शिकायत करने की बात को लेकर पत्नी से गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने महिला का मुंह दबाकर किसी नुकीली वस्तु से उसके गले पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची बहन को भी आरोपी ने धमकाया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद महिला थाना पुलिस द्वारा तत्काल घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया| डॉक्टरों  ने नुकीली वस्तु से गंभीर चोट की पुष्टि की है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!