BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

2 बहनों से मिलने आए प्रेमियों को देखकर पड़ोसियों ने किया हंगामा, प्रेमिकाओं ने खाया जहर, 1 की मौत, पढ़िए पूरी खबर…….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें दो बहनों ने जहर खा लिया। इस घटना में छोटी बहन की मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दोनों बहनों के प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। मामला 3 सितंबर को तब सामने आया जब दोनों बहनें, जिनकी उम्र 17 और 20 वर्ष है, अपने-अपने प्रेमियों को घर बुलाकर अकेले कमरे में बंद हो गईं। इस दौरान पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने लड़कियों के पिता को फोन कर सूचित किया कि उनकी बेटियाँ घर में लड़कों के साथ हैं। सूचना मिलते ही पिता ने घर पहुंचकर देखा कि पड़ोसी और स्थानीय लोग घर को घेरकर हंगामा कर रहे थे। पड़ोसियों ने लड़कों को डांटा और पुलिस को बुलाया। लड़कों के नाम पालेश्वर कंवर और भोजराम श्रीवास हैं, जिनकी उम्र 24 वर्ष है और ये सक्ती जिले के नगरदा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए और आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल और घटना में उपयोग की गई बाइक भी बरामद की है। इस घटना के बाद दोनों बहनों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान 17 वर्षीय छोटी बहन की मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय बड़ी बहन का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!