ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायपुर में होटल की छत से लगाई छलांग युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल की छत से कूदने से एक युवती की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना स्टेशन रोड स्थित सिद्धिविनायक होटल की है। बताया जा रहा है कि युवती होटल की छत पर पहुंची और वहां से नीचे गिर गई। घटना अचानक हुई, जिससे आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही हादसा हो गया। मृतका की पहचान हनी गुप्ता के रूप में हुई है, जो रायगढ़ की निवासी बताई जा रही है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने होटल स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। साथ ही होटल के रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती होटल में ठहरी हुई थी या किसी से मिलने आई थी। मामले में व्यक्तिगत और अन्य सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...