BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कबाड़ी दुकान में बंधक बनाकर मारपीट और लूट का मामला: टाटा पिकअप वाहन बरामद, छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज; अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कबाड़ी दुकान में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और पिकअप वाहन लूटने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में लूटा गया टाटा कंपनी का पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने थाना सिरगिट्टी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके साले को मोहम्मद फिरोज, रोहित, राहुल, रितिक, तौसिफ और उनके अन्य साथियों ने कबाड़ी दुकान में बंधक बनाकर रखा था। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर रुपये की मांग की। इसके बाद प्रार्थी का टाटा कंपनी का पिकअप वाहन भी बलपूर्वक अपने कब्जे में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 445/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 127(2), 308(2) और 309(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। जांच और पतासाजी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फिरोज (42 वर्ष), निवासी मसानगंज मस्जिद के पास, थाना सिविल लाइन तथा अब्दुल सफीर (32 वर्ष), निवासी बलराम सिंह प्लॉट, यदुनंदन नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी मोहम्मद फिरोज के कब्जे से घटना में लूटा गया टाटा कंपनी का पिकअप वाहन बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। सिरगिट्टी पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...