ChhattisgarhRaftaar News Cg

शादी से 13 दिन पहले खेत में जली मिली युवती की लाश, हत्या या आत्महत्या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज!

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से महज 13 दिन पहले एक युवती की जली हुई लाश खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा निवासी 22 वर्षीय लीलेश्वरी साहू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब 200 मीटर दूर एक खेत के किनारे जली हुई लाश देखी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान लीलेश्वरी साहू के रूप में की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और साइबर टीम को बुलाया गया। साथ ही एएसपी मोनिका ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच का जायजा लिया। घटनास्थल से युवती का मोबाइल फोन भी जली हुई अवस्था में बरामद किया गया है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी आगामी 1 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही भेज दिया है। एएसपी मोनिका ठाकुर के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...